1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Paush Month 2022 Festivals : इस दिन मनाई जाएगी पौष पूर्णिमा , पूस माह में ये तीज-त्योहार मनाए जाएंगे

Paush Month 2022 Festivals : इस दिन मनाई जाएगी पौष पूर्णिमा , पूस माह में ये तीज-त्योहार मनाए जाएंगे

हिंदू पंचांग के अनुसार आज 09 दिसंबर 2022 से पौष मास प्रारंभ होकर 06 जनवरी 2022 तक रहेगा। पौष को हिंदी कैलेंडर के अनुसार दसवां महीना माना जाता है, जिसे पूस के नाम से भी जाना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Paush Month 2022 Festivals: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 09 दिसंबर 2022 से पौष मास प्रारंभ होकर 06 जनवरी 2022 तक रहेगा। पौष को हिंदी कैलेंडर के अनुसार दसवां महीना माना जाता है, जिसे पूस के नाम से भी जाना जाता है। पूस महीने को पूजा-पाठ, जप-तप, दान आदि के लिए बेहद शुभ और फलदायी माना गया है। पूस के महीने में तिल, खिचड़ी, काले कंबल, गरम कपड़े आदि का दान करने का बहुत ज्यादा पुण्य फल प्राप्त होता है। आइये जानते है पौष मास में कब कौन सा तीज-त्योहार
पड़ेगा।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

Paush Month 2022 Festivals: 9 दिसंबर 2022 – पौष माह आरंभ
11 दिसंबर 2022 -संकष्टी चतुर्थी व्रत
16 दिसंबर 2022 -धनु संक्रान्ति, कालाष्टमी
19 दिसंबर 2022 -सफला एकादशी व्रत
21 दिसंबर 2022 – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
23 दिसंबर 2022 – पौष माह की अमावस्या
24 दिसंबर 2022 – चंद्र दर्शन
26 दिसंबर 2022 – विनायक चतुर्थी
27 दिसंबर 2022 – मंडला पूजा (मलयाली पर्व)
28 दिसंबर 2022 – स्कन्द षष्टी
29 दिसंबर 2022 – गुरु गोबिंद सिंह जयंती
30 दिसंबर 2022 – मासिक दुर्गाष्टमी
01 जनवरी 2023 – अंग्रेजी नववर्ष प्रारंभ
02 जनवरी 2023 – पौष पुत्र एकादशी व्रत, तैलंग स्वामी जयंती
03 जनवरी 2023 – पौष पुत्र एकादशी व्रत पारण, कूर्म द्वादशी
04 जनवरी 2023 – प्रदोष व्रत
06 जनवरी 2023 – पौष पूर्णिमा, शाकंभरी पूर्णिमा, माघ स्नान प्रारंभ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...