लखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन तो खास माना ही जाता है वहीं पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का महत्व और भी खास होता है। इस तिथि को सूर्य और चंद्रमा का संगम भी कहा जाता है, क्योंकि पौष का महीना सूर्य देव का माह होता है और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है। चंद्रमा के अलावा पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए भी समर्पित होता है। जाने इस बार किस दिन पड़ रहा है पौष पूर्णिमा और क्या है पूजन और दान के लिए शुभ समय…
स्नान दान का शुभ मुहूर्त
इस बार पौष पूर्णिमा 20 जनवरी की दोपहर 14:20 से ही शुरू होगी। जो 21 जनवरी को 10:47 तक रहेगी।
20 जनवरी को दोपहर से पूर्णिमा लगेगी इस लिहाज से दान, स्नान और पूजा के लिए 21 जनवरी ही शुभ माना जाएगा।
इस दिन सुबह सवेरे उठकर पवित्र नदियों में स्नान किया जा सकता है।
इसके बाद पूजा कर दान दिया जाता है।
पौष पूर्णिमा व्रत और पूजन विधि