नई दिल्ली: जहां एक तरह बॉलीवुड मे लोग किसान आंदोलन को लेकर महाभारत छिड़ी हुई है। वहीं दूसरी तरह अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वाली पायल घोष अपने बयान को लेकर चर्चा और विवादों से घिरती नजर आ रहीं हैं। आपको बता दें, कश्प पर रेप का आरोप लगाने के बाद चर्चा में आईं पायल घोष की मानें तो उनके परिवार में मुसलमान के हाथ का पानी तक नहीं पिया जाता।
एक्ट्रेस ने अपनी विवादित सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “मेरी फैमिली में मुसलमान के हाथ का पानी भी नहीं पीते और वो लोग टीएमसी सपोर्टर हैं। लेकिन मुंबई आने के बाद मेरा माइंड चेंज हो गया।” सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनकी इस पोस्ट के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
Mere family mein musalman ke haath ke paani bhi nahi pite hai aur woh log TMC supporter hai, but my mind changed after I came to Mumbai . https://t.co/pYsKbHmjIZ
— Payal Ghosh (@iampayalghosh) December 1, 2020
एक यूजर ने लिखा है, “आपके घर वाले भेदभाव करते हैं, जो जाहिल और घटिया लोगों की पहचान है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुस्लिम के हाथ का पानी नहीं पीते, लेकिन गौमूत्र पीते हैं और गोबर खाते हैं।” एक यूजर का कमेंट हैं, “मुस्लिम के हाथ का पानी खारा लगता है क्या?”
मुस्लिम के हाथ का पानी नहीं पीते but गौमूत्र पीते हैं और गोबर खाते हैं।🙏🙏
— MEETTHOO (@RidanKh99553827) December 1, 2020
इससे पहले अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में पायल ने #OnYourFace करते हुए लिखा था, “अच्छे और बुरे लोग दोनों (हिंदू और मुस्लिम) ओर हैं। इरादा मायने रखता है। उसे स्पष्ट रूप से सुनिए। मेरे कई मुस्लिम दोस्त हैं, जो मेरी दिन-रात मदद करते हैं और मैं भी उनकी मदद करती हूं। बेरोजगारी ने आपको इन घटनाओं के लिए प्रेरित किया। धर्म नहीं, इरादा मायने रखता है।”
Insult kisi religion ki mat kro but maano sirf apane religion ko. I am hindu and I follow only Hinduism. And agar Hinduism ke bare me koi galat bole to use Vhi maaro.
— Akash verma (@akashvermadz) December 1, 2020