मुंबई। कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गयी है। वहीं अब प्रियंका गांधी को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने चौंकने वाला बयान दिया है। पायल ने प्रियंका की तुलना एक्ट्रेस सनी लियोनी से कर दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा के महासचिव के बनने के बाद ’36 चाइना टाउन’ एक्ट्रेस ने ट्विटर पर उनका और उनके परिवार का मजाक उड़ाया और भद्दे कमेंट भी किए।
पायल रोहतगी ने प्रियंका गांधी के राजनीतिक कद को पूर्व पॉर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी से भी जोड़ उनका मजाक उड़ाया है। पायल के ऐसे पोस्ट के आते ही यूजर्स उन पर बरस पड़े और उनकी आलोचना होने लगी। यूजर्स ने कहा कि एक औरत होकर वह औरत के बारे में ऐसा बोल रही हैं। लोगों का कहना है कि वो लाइमलाइट में आने के लिए ऐसा कर रही हैं।
पायल रोहतगी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ लिखा- “लोग कहते हैं पीएम बनने के लिए इंदिरा गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की हत्या की। वह कहते हैं इंदिरा ने अपने बेटे संजय गांधी की हत्या की। वह कहते हैं वह एक तानाशाह थीं। क्या हम एक दूसरा हत्यारा, तानाशाह या फासिस्ट चाहते हैं? खून और मिलीजुली शक्ल एक जैसी हो सकती है।”
बता दें कि पायल रोहतगी काफी दिनों से फिल्मों से दूर है और शायद यहीं वजह है कि वो अपनी पब्लिसिटी के लिए ऐसे पोस्ट डाल रही है। तो वहीं ये पहली बार नहीं है कि पायल ने कांग्रेस के विरोध में बोला हो इससे पहले भी वो कई बार कह चुकी है।