1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंची पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, लगाए जा रहे हैं ये कयास

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंची पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, लगाए जा रहे हैं ये कयास

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बीते कई दिनों से लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। इस बैठक में वो फिर से पार्टी में जान फूंकने की रणनीति बना रही हैं। इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और सोनिया गांधी के बीच भी मुलाकात हुई थी। इसके बाद से कांग्रेस अध्यक्ष लगातार बैठक कर रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बीते कई दिनों से लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। इस बैठक में वो फिर से पार्टी में जान फूंकने की रणनीति बना रही हैं। इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और सोनिया गांधी के बीच भी मुलाकात हुई थी। इसके बाद से कांग्रेस अध्यक्ष लगातार बैठक कर रही हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

इन सबके बीच सोमवार पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) के अवास पर उनसे मिलने के लिए पहुंची हैं। ऐसे में कई तरह की अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि एक बार फिर महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) यूपीए का हिस्सा हो सकती हैं। बता दें कि, इससे पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के अवास पर बैठक हुई थी।

इस मैराथन बैठक में प्रशांत किशार ने अपने प्रजेंटेशन में कहा था कि कांग्रेस पार्टी को 370 सीटों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा में अकेले लड़ने की सलाह दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, पार्टी को महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में गठबंधन के साथ लड़ना चाहिए। वहीं, कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रशांत किशोर कांग्रेस का दामन थाम लेंगे।

 

 

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...