1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता इन्हें वोट नहीं देगी फिर भी ये ही जीतेंगे, भाजपा पर राकेश टिकैत का निशाना

जनता इन्हें वोट नहीं देगी फिर भी ये ही जीतेंगे, भाजपा पर राकेश टिकैत का निशाना

जब बेईमानी होती है तो कोई असर नहीं पड़ता। इन्हीं (बीजेपी) का इलेक्शन कमिशन है और अधिकारी सब इन्हीं के है। सब बेईमानी से होगा। पूरी यूपी सरकार बेईमानी से बनी है। जनता वोट नहीं दे रही है, लेकिन बेईमानी से जीत मिल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने एक बार फिर भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से लेकर हर चीज उनकी है। जनता वोट नहीं दे रही है फिर भी वो जीत रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) आज प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उपचुनाव में भाजपा की जीती हुई है।

पढ़ें :- संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-24 घंटे CCTV निगरानी कर केजरीवाल को क्यों देखना चाहते हैं आपलोग

इस पर उन्होंने कहा​ कि जब बेईमानी होती है तो कोई असर नहीं पड़ता। इन्हीं (बीजेपी) का इलेक्शन कमिशन है और अधिकारी सब इन्हीं के है। सब बेईमानी से होगा। पूरी यूपी सरकार बेईमानी से बनी है। जनता वोट नहीं दे रही है, लेकिन बेईमानी से जीत मिल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी।

साथ ही कहा कि बेईमानी से सारा काम होगा। अगला टारगेट प्रेस है। जितने दिन जान बचानी है बचा लीजिए, अगला टारगेट प्रेस पर है। बता दें कि, लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के बाद किसान नेता राकेश टिकैत लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। इस घटना को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ लेकिन विधानसभा चुनाव में यहां की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। इसके साथ ही अब उपचुनाव में भी गोला गोकर्णनाथ सीट पर कब्जा कर लिया है।

 

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : आजमगढ़ में आकाश आनंद ने कहा- बंदूक की गोली की तरह करें वोट का इस्तेमाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...