1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कोरोना के कारण लोग चीन के शंघाई से करने लगे पलायन

कोरोना के कारण लोग चीन के शंघाई से करने लगे पलायन

कोरोना एक बार फिर लोगों के घरों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एक बार फिर से कोरोना के कारण चीन के शंघाई में हाहाकार मच गया है। जिसको लेकर सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का हथकंडा अपनाते हुए तालाबंदी कर दी है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

शंघाई। कोरोना एक बार फिर लोगों के घरों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एक बार फिर से कोरोना के कारण चीन के शंघाई में हाहाकार मच गया है। जिसको लेकर सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का हथकंडा अपनाते हुए तालाबंदी कर दी है। जिसके बाद वहा का आलम यह है कि कारोबार के बड़े केंद्र वाले इस शहर से लोग भागने के लिए मजबूर हो गए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

चीन के शंघाई  में कोरोना की स्थिति काफी दैनिय बताया जा रहा है। स्थानीय पैकर्स और मूवर्स के साथ ही कुछ कानूनी फर्मों का कहना है लोग वहां से तेजी से भाग रहे हैं। जबकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सलाह ली है कि शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है, प्रतिबंध के बीच वह शहर छोड़ने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि उस शहर में करिब ढाई करोड़ की आबादी है। जिसमें मल्टीनेशनल कंपनियों की भरमार है। जहां पर विदेश से भी लोग काम करने आते हैं। लेकिन कोविड बढ़ने के कारण लोग वहां से पलायन करने लगे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...