नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी कहेंगे कि शादी में नया सिस्टम आ गया है। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण शादियों में कुछ ही लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन लोगों को भी पूरी तरह से सैनेटाइज किया जा रहा है।
आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने शादी का एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जहां एक शख्स शादी में लोगों को सैनेटाइज कर रहा है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मशीन से लोगों को सैनेटाइज कर रहा है।
एक समय था जब शादी में मेहमानों पर ‘इत्र’ छिड़का जाता था…
…और अब.😂 pic.twitter.com/MwMsTFK6yc— Awanish Sharan (@AwanishSharan) November 29, 2020
दूल्हा-दुल्हन सामने बैठे हैं और नीचे लोग बैठे हैं। तभी एक शख्स सैनेटाइज मशीन लेकर आता है और लोगों को सैनेटाइज करने लगता है। आईएएस ऑफिसर ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो शेयर करते हुए अवनीष शरण ने कैप्शन में लिखा, ‘एक समय था जब शादी में मेहमानों पर ‘इत्र’ छिड़का जाता था…और अब।’
जैसे की ये 😂 pic.twitter.com/242gN8QLqS
— Rupesh Srivastava 🇮🇳 (@creative_rupesh) November 29, 2020