नई दिल्ली। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बात करें इस महीने की तो लगातार 21 दिनों तक पेट्रोल ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद रविवार को इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन आज फिर दोनों ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जहां डीजल 13 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा हुआ है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…
शहर का नाम पेट्रोल/रुपये लीटर डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली 80.43 80.53
मुंबई 87.19 78.83
चेन्नै 83.63 77.72
कोलकाता 82.10 75.64
नोएडा 81.08 72.59
रांची 80.29 76.51
बेंगलुरु 83.04 76.58
पटना 83.31 77.40
चंडीगढ़ 77.41 71.98
लखनऊ 80.98 72.49