1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Petrol-Diesel Price: एकनाथ शिंदे सरकार देगी महाराष्ट्र की जनता को तोहफा, सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल

Petrol-Diesel Price: एकनाथ शिंदे सरकार देगी महाराष्ट्र की जनता को तोहफा, सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फ्लोर टेस्ट में बहुमत सिद्ध करने के बाद महाराष्ट्र की जनता के लिए खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करेगा, जिससे राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी। इससे वहां कीक जनता को काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Petrol-Diesel Price: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फ्लोर टेस्ट में बहुमत सिद्ध करने के बाद महाराष्ट्र की जनता के लिए खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करेगा, जिससे राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी। इससे वहां कीक जनता को काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- UP News : शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुईं सपा विधायक सैय्यदा खातून , भाजपा चेयरमैन ने गंगा जल से कराया शुद्धिकरण

उन्होंने लिखा है कि, ‘प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए जल्द ही ईंधन पर वैट घटाने का फैसला लिया जाएगा।’ बता दें कि, सोमवार को एकनाथ शिंदे की सरकार फ्लोर टेस्ट में बहुमत सिद्ध की है। एकनाथ शिंदे सरकार के पक्ष में 164 विधायकों ने वोट किया और उनके विपक्ष में 99 वोट पड़े। इसको लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में सभी को धन्यवाद दिया।

पढ़ें :- राहुल गांधी 8 से 14 दिसंबर तक मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया के दौरे पर रहेंगे, प्रवासी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

वहीं, इस दौरान एकनाथ शिंदे हादसे में जान गंवा चुके अपने बच्चों का जिक्र करते हुए भावुक हो गए।उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें आनंद दिघे ने समझाया था। साथ ही कहा कि आज बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के आशीर्वाद से सरकार बनाई है। इस दौरान उन्होंने समर्थन करने वाले विधायकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिनों तक शिवसेना 40 और 11 निर्दलीय विधायकों ने हमपर विश्वास बनाए रखा था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...