1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर की कीमत

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर की कीमत

देश कोरोना संकट से गुजर रहा है। इस संकट में लोग बेरोजगार हो रहे हैं और उनकी आमदनी कम हो रही है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी है। आज फिर डीजल की कीमत 27 से 29 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 22 से 24 पैसे तक बढ़ी थी। 

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश कोरोना संकट से गुजर रहा है। इस संकट में लोग बेरोजगार हो रहे हैं और उनकी आमदनी कम हो रही है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी है। आज फिर डीजल की कीमत 27 से 29 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 22 से 24 पैसे तक बढ़ी थी।

पढ़ें :- पीएचडी प्रवेश के लिए नेट स्कोर से छात्रों को कई प्रवेश परीक्षाओं में बैठने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी : UGC

वहीं, बढ़े दामों के बाद देश के कई जगहों पर पेट्रोल की कीमते 100 रुपये पार पहुंच गयी हैं। राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल 103.27 रुपये और डीजल 95.70 रुपये का हो गया है। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

प्रमुख महानगरों में कितनी है डीजल—पेट्रोल की कीमत जानिए?
शहर               डीजल                    पेट्रोल
दिल्ली              83.22                92.58
मुंबई                90.40               98.88
कोलकाता        86.06               92.67
चेन्नई               88.07 94.31

 

पढ़ें :- फंड की कमी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार,जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...