1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये पार

Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये पार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। ​बीते कई दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके कारण आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ात्तोरी हुई है। 

By शिव मौर्या 
Updated Date

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। ​बीते कई दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके कारण आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ात्तोरी हुई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections: दूसरे चरण का आज थम जायेगा प्रचार, UP की इन सीटों पर होगी वोटिंग

आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 34 पैसे बढ़ें हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच गईं हैं, जबकि डीजल भी 90 रुपये के पार पहुंच गया है।

देश कीक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.49 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.22 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.43 रुपये व डीजल की कीमत 102.15 रुपये प्रति लीटर है। इसके साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल के दाम 102 रुपये से ज्यादा हो गए हैं।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर                डीजल                 पेट्रोल
दिल्ली             94.22               105.49
मुंबई               102.15              111.43
कोलकाता       97.33                106.10
चेन्नई            98.59                102.70

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...