1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के दामो में फिर लगी आग, यहां देखें अपने महानगर का भाव

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के दामो में फिर लगी आग, यहां देखें अपने महानगर का भाव

तेल कंपनियों ने रविवार को भी एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की गई। आज की बढोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 113.46 रुपये और डीजल 104.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 116.26 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 105.64 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 111.24 रुपये और डीजल 102.93 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 111.34 रुपये और डीजल 102.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Petrol Diesel Rate: तेल कंपनियों ने रविवार को भी एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की गई। आज की बढोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 113.46 रुपये और डीजल 104.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 116.26 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 105.64 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 111.24 रुपये और डीजल 102.93 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 111.34 रुपये और डीजल 102.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

पढ़ें :- Two Groups Clashed in Tihar Jail : संजय सिंह बोले- वहां हो चुकी हैं कई हत्याएं, अरविंद केजरीवाल के जीवन से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी

आपको बता दें, रांची में पेट्रोल के साथ ही डीजल भी शतक लगा चुका है। अब दोनों की कीमतों में मात्र 26 पैसे का अंतर रह गया है। पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 101.63 रूपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 104.76 रुपये और डीजल 96.47 रुपये प्रति लीटर पर है।

अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है और डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। इस महीने में अब तक 24 दिनों में से 19 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 5.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 6.55 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। सप्ताहांत पर कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही। ब्रेंट क्रूड 0.92 डॉलर की बढ़त के साथ 85.53 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.09 डॉलर चढ़कर 82.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पिछले सप्ताह भी इन दोनों में करीब तीन फीसदी की तेजी देखी गयी थी। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे….

शहर का नाम                           पेट्रोल (रुपये/लीटर)                    (डीजल रुपये/लीटर)

पढ़ें :- Lok Sabha Elections Nomination : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन

दिल्ली                                         107.59                                        96.32

मुंबई                                           113.46                                        104.38

चेन्नई                                           104.52                                       100.59

कोलकाता                                    108.11                                       99.43

पढ़ें :- NCP-SCP Manifesto : शरद पवार ने नौकरी से लेकर महिला आरक्षण का किया एलान, जानें और क्या कुछ है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...