1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nobel Peace Prize 2021: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रसा और रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव को मिला 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2021: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रसा और रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव को मिला 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार

फिलीपींस  की पत्रकार मारिया रसा (Maria Ressa) और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) दिया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nobel Peace Prize 2021: फिलीपींस  की पत्रकार मारिया रसा (Maria Ressa) और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को लेकर दिया गया है। विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने की। नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने पुरस्कारों का ऐलान करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है। इसकी रक्षा के लिए उनके प्रयासों को सम्मानित किया गया है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

बता दें कि शांति के क्षेत्र में काम करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार किसी उस संगठन या व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने राष्ट्रों के बीच भाइचारे और बंधुत्व को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ काम किया हो।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

 

इस साल नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत 4 अक्टूबर को ‘चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार’ के साथ हुई। 5 अक्टूबर को भौतिकी, 6 अक्टूबर को रसायन शास्त्र और 7 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल दिया गया। 11 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी।

पिछले वर्ष यह पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम को दिया गया था, जिसकी स्थापना 1961 में विश्व भर में भूख से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर के निर्देश पर किया गया था। रोम से काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी को वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...