HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Phoolon Ka Asar : मन की शक्तियाँ अपार हैं, इन फूलों का जीवन पर पड़ता है असर

Phoolon Ka Asar : मन की शक्तियाँ अपार हैं, इन फूलों का जीवन पर पड़ता है असर

फूल कोमल और मोहक होते है। सुगंध के साथ फूल सम्मोहित भी करते है। धार्मिक मान्यताओं में फूलों का इस्तेमाल पूजा और उपासना के लिए किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Phoolon Ka Asar : फूल कोमल और मोहक होते है। सुगंध के साथ फूल सम्मोहित भी करते है। धार्मिक मान्यताओं में फूलों का इस्तेमाल पूजा और उपासना के लिए किया जाता है। उत्सव और खुशियों के साथ दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए भी फूलों का प्रयोग करने का चलन है। मन की शक्तियों को जानने के लिए प्राचीन भारत के सिद्ध गुरुओं ने अपनी गहन ध्यान तकनीक को साधते हुए अपनी पूरी मानसिक क्षमता को प्रकट किया होगा और उनका दोहन किया होगा। ज्योतिष शास्त्र में फूलों को सफलता का साथी बताया गया है। इनकी सुंदरता और सुगंध हर मनोकामना पूरी करने शक्ति रखती है। जिस घर में फूल होते हैं, वहां आस पास नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। फूल इंसान की श्रद्धा और भावना का प्रतीक हैं। हर फूल का अपना अलग महत्व होता है और इसे इस्तेमाल करने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं।

पढ़ें :- Maagh Maah Pradosh Vrat 2025 : माघ मास के प्रदोष व्रत पर करें भगवान शिव को प्रसन्न, विशेष फल प्रदान करने वाला है

गेंदे
गेंदे के फूल का सम्बन्ध, बृहस्पति नामक ग्रह से होता है। इसके प्रयोग से ज्ञान, विद्या और आकर्षण की प्राप्ति होती है।
गुलाब
पूजा में लाल गुलाब का ही प्रयोग किया जाता है। लाल गुलाब मंगल से सम्बन्ध रखता है और इसकी खुशबू का सम्बन्ध शुक्र से होता है। इसके प्रयोग से प्रेम, आकर्षण, रिश्तों और आत्मविश्वास का वरदान मिलता है।
कमल
कमल का फूल शुद्ध रूप से दैवीय और आध्यात्मिक फूल माना जाता है।शिव जी या कृष्ण जी की स्थापना कमल के फूल के आसन पर करें, ईश्वर आपको गुरु रूप में प्राप्त होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...