1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Phulera Dooj 2022 : इस साल फुलेरा दूज पर बन रहा है ये योग, हो जाती है इस दिन होली की शुरुआत

Phulera Dooj 2022 : इस साल फुलेरा दूज पर बन रहा है ये योग, हो जाती है इस दिन होली की शुरुआत

ब्रज मंडल में होली के उत्सव की शुरुआत फुलेरा दूज होती है। ऐसी पौराणिक मान्यता है। इस दिन राधा श्याम ने साथ मिल कर होली खेली  थी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Phulera Dooj 2022 : ब्रज मंडल में होली के उत्सव की शुरुआत फुलेरा दूज होती है। ऐसी पौराणिक मान्यता है। इस दिन राधा श्याम ने साथ मिल कर होली खेली  थी। धार्मिक क्षेत्र में इस दिन बहुत महत्व  है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। फुलेरा दूज से ब्रज में फूलों की होली खेली जाती है। इस वर्ष फुलेरा दूज 4 मार्च, शुक्रवार को है। इसके बाद से ही होली की शुरुआत हो जाती है। इस त्योहार का आध्यात्मिक महत्व भी है। राधा-कृष्ण को समर्पित फुलेरा दूज का त्योहार प्रेम और दाम्पत्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इस साल फाल्गुन माह में फुलेरा दूज शुभ योग में पड़ रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जा रहा है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

फाल्गुन मास की शुक्ल द्वितीया तिथि का प्रारंभ गुरुवार, 3 मार्च 2022 की रात 09:36 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी कि 04 मार्च 2022 शुक्रवार को रात 08:45 बजे तक रहेगी।

इस साल फुलेरा दूज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में पड़ रहा है, जो 04 मार्च को देर रात 01 बजकर 52 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 42 मिनट तक हैं। उसके बाद से शुक्ल योग प्रारंभ हो जाएगा।  फुलेरा दूज के दिन स्नान करने के बाद राधा-कृष्ण मंदिर में जाए। वहां राधा-कृष्ण को पीले पुष्प, पीली मिठाई, पीले वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से प्रेम-विवाह में आ रही अड़चन या वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...