1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Pitru Paksha 2021: पितृपक्ष आज से प्रारंभ, पितरों का किया जाएगा तर्पण, तिथि अनुसार करें श्राद्ध

Pitru Paksha 2021: पितृपक्ष आज से प्रारंभ, पितरों का किया जाएगा तर्पण, तिथि अनुसार करें श्राद्ध

भारतीय संस्कृति में अपने पूर्वजों के प्रति बहुत ही श्रद्धा का भाव रहता है। प्रचीन काल से ही पूर्वज पूजा की प्रथा रही है। भारत में यह प्रथा वैदिक काल से प्रचलित रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

पितृपक्ष 2021: भारतीय संस्कृति में अपने पूर्वजों के प्रति बहुत ही श्रद्धा का भाव रहता है। प्रचीन काल से ही पूर्वज पूजा की प्रथा रही है। भारत में यह प्रथा वैदिक काल से प्रचलित रही है। सनातनधर्मी पितृ पक्ष में पितरों का आह्वान करते हैं। इस बार पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष 20 सितंबर 2021, सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ होंगे। इस दौरान लोग अपने अपने पूर्वजों का श्राद्ध करेंगे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अनुष्ठान किए जाएंगे।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

 

पितरों के तर्पण से पितृ प्रसन्न होते हैं। पितृ पक्ष का समापन 6 अक्टूबर 2021, बुधवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होगा। श्राद्ध पक्ष भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक कुल 16 दिनों तक चलता है। श्राद्ध का पहला दिन और आखिरी दिन महत्वपूर्ण होता है। आईये जानते हैं कि पहले श्राद्ध में क्या करते हैं।

श्राद्ध विधान के अनुसार पूर्वजों के देवलोक गमन की तिथि पर शास्त्रानुसार पिण्ड दान करके पूर्वजों के प्रति आस्था प्रकट की जाती है। इसके साथ ही देवताओं से यह प्रार्थना की जाती है कि हमारे पितृगण जहां भी उन्हें सुख, शान्ति मिले।

 

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

श्राद्ध की 16 तिथियां होती हैं, पूर्णिमा, प्रतिपदा, द्वि‍तीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्टी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी और अमावस्या। उक्त किसी भी एक तिथि में पुर्वज की मृत्यु होती है वह चाहे कृष्ण पक्ष की तिथि हो या शुक्ल पक्ष की। पितृ पक्ष में जब यह तिथि आती है तो जिस तिथि में व्यक्ति की मृत्यु हुई है उस तिथि में उसका श्राद्ध करने का विधान है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...