1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. planet transit : शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश आज, जानें इसका प्रभाव

planet transit : शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश आज, जानें इसका प्रभाव

शुक्र ग्रह का आज राशि परिवर्तन है। शुक्र कर्क राशि में दोपहर 02 बजकर 07 मिनट पर मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र कर्क राशि में 17 जुलाई की सुबह 09 बजकर 23 मिनट तक रहेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

लखनऊ : शुक्र ग्रह का आज राशि परिवर्तन है।  कर्क राशि में दोपहर 02 बजकर 07 मिनट पर मिथुन से कर्क राशि में शुक्र गोचर करेंगे। शुक्र कर्क राशि में 17 जुलाई की सुबह 09 बजकर 23 मिनट तक रहेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। शुक्र के गोचर से जातक के जीवन पर विभिन्न प्रभाव देखने को मिलता है। कुंडली में शुक्र ग्रह के शुभ रहने पर व्यक्ति को सभी तरह की सुख-सुविधा, ऐशोआराम और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में शुक्र एक शुभ ग्रह है।वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, संपन्नता, कला शोहरत, भोग विलासिता, सौन्दर्य,काम वासना और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी है। कन्या राशि शुक्र ग्रह की नीच राशि और मीन उच्च राशि है। शुक्र ग्रह का मंत्र ॐ शुं शुक्राय नम:है।

पढ़ें :- Ram Navami 2024 : इस बार रामनवमी के दिन बन रहा है बेहद ही दुर्लभ संयोग , जानें शुभ मुहूर्त

अगर शुक्र ग्रह शुभ हो चमत्कारी फल देता है। कुंडली में शुक्र शुभ होने पर सुंदर शरीर वाला पुरुष या स्त्री में आत्मविश्वास भरपूर रहता है। स्त्रियां स्वत: ही आकर्षित होने लगती हैं। व्यक्ति धनवान और साधन-सम्पन्न होता है। कवि चरित्र, कामुक प्रवृत्ति यदि शनि मंद कार्य करे तो शुक्र साथ छोड़ देता है। इस ग्रह का बल हो तो ऐसा व्यक्ति ऐशो-आराम में अपना जीवन बिताता है। फिल्म या साहित्य में रुचि रहती है।

यदि कुंडली में शुक्र अशुभ है तो आर्थिक कष्ट, स्त्री सुख में कमी, प्रमेह, कुष्ठ, मधुमेह, मूत्राशय संबंधी रोग, गर्भाशय संबंधी रोग, गुर्दे का दर्द, अंतड़ियों के रोग, त्वचा संबंधी रोग, नसों से सम्बंधित रोग और गुप्त रोगों की संभावना बढ जाती है और सांसारिक सुखों में कमी आती प्रतीत होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...