1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Planets Transit : बुध करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

Planets Transit : बुध करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर विशेष असर पड़ता है। सुख, वैभव, आरोग्य, यश, हानि लाभ, ग्रह गोचर की दशा पर निर्भर करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का जातकों के जीवन पर सीधा असर पड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर विशेष असर पड़ता है। सुख, वैभव, आरोग्य, यश, हानि लाभ, ग्रह गोचर की दशा पर निर्भर करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों के  जीवन पर सीधा असर पड़ता है। जुलाई महीने में बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाला है। जुलाई की 7 तारीख को बुध ग्रह वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस राशि में सूर्य देव पहले से ही मौजूद हैं। बुध और सूर्य की साथ उपस्थिति से बुधादित्य योग बनेगा।  आइये जानते हैं कि 7 जुलाई को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश के बाद किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

मिथुन राशि
बुध का यह गोचर मिथुन राशि में ही होने वाला है। इस राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये गोचर बेहद फलदायी रहेगा। आपके पुराने अटके हुए कार्य भी बन जाएंगे। कामकाज के मामले में आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से खुश होंगे। करियर के लिहाज से ये समय काफी उत्तम रहेगाना है।

वृश्चिक राशि
सेवा क्षेत्र के जातकों के लिए ये समय भाग्यशाली रहेगा। पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। नई रोजगार की तलाश कर रहे बेरोजगार जातकों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है।

धनु राशि
नौकरी बदलने का विचार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। ये समय आपके लिए शुभ है। इस राशि के व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। ये समय निवेश के लिए मुफीद है। ये गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...