1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी का 41वां स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी और नड्डा कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्बोधित

बीजेपी का 41वां स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी और नड्डा कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्बोधित

आज बीजेपी का 41वां स्थापना दिवस है। 6 अप्रैल 1980 के दिन ही देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की स्थापना हुई थी। आज देश की ज्यादातर राज्यों में भाजपा सत्ता पर काबिज है। पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 नई दिल्ली: आज बीजेपी का 41वां स्थापना दिवस है। 6 अप्रैल 1980 के दिन ही देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की स्थापना हुई थी। आज देश की ज्यादातर राज्यों में भाजपा सत्ता पर काबिज है। पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पढ़ें :- संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-24 घंटे CCTV निगरानी कर केजरीवाल को क्यों देखना चाहते हैं आपलोग

इस संबंध में करेंगे बात 

इसके साथ ही भाजपा के स्थापन के उद्देश्य के संबंध में भी बात करेंगे। वहीं पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाएंगे।

राज्य मुख्यालय पर LED स्क्रीन के जरिए कार्यकर्ता पीएम मोदी का संदेश सुनेंगे। भाजपा ने बूथ लेवल तक स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां की हैं, ताकि पीएम मोदी का संबोधन बूथ स्तर के कार्यकर्ता सुन सकें। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ता पूरे देश के सभी मतदान केंद्रों पर पार्टी के दर्शन, संस्कृति नीतियों पर संवाद सत्र का आयोजन करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...