रविवार को मुलायम सिंह कि हालत काफी कारण होने के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछा है।
नई दिल्ली: रविवार को मुलायम सिंह कि हालत काफी कारण होने के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछा है और पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
आदरणीय नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं।
नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय समय पर दी जाती रहेगी।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 2, 2022
पढ़ें :- SC और EC ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव
इसी क्रम में सीएम योगा ने भी अखिलेश यादव से फोन पर बात कि और हर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। खबर मिलते ही उनके बेटे अखिलेश यादव और बहू डिंपल यादव लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए।
आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशल-क्षेम पूछा।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2022
पढ़ें :- मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी
बताया जा रहा है कि इस संबंध में समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी सार्वजनिक की गई कि- आदरणीय नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप सभी को समय-समय पर दी जाती रहेगी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव जी से फ़ोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 2, 2022
प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वावीट कर मुलायम सिंह की स्वास्थ्य होने की कामना कि।