1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM Modi बोले- देश ने मूल्यवान और सामर्थ्यवान नेता खोया, कल्याण सिंह जनकल्याण के लिए जिए

PM Modi बोले- देश ने मूल्यवान और सामर्थ्यवान नेता खोया, कल्याण सिंह जनकल्याण के लिए जिए

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former UP Chief Minister Kalyan Singh) को श्रद्धांजलि (Tribute) देने राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कहा कि प्रभु श्रीराम उनको अपने चरनों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि देश ने एक मूल्यवान, सामर्थ्यवान नेता खो दिया। कल्याण सिंह जनकल्याण ( Public Welfare) के लिए जिए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former UP Chief Minister Kalyan Singh) को श्रद्धांजलि (Tribute) देने राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कहा कि प्रभु श्रीराम उनको अपने चरनों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि देश ने एक मूल्यवान, सामर्थ्यवान नेता खो दिया। कल्याण सिंह जनकल्याण ( Public Welfare) के लिए जिए।

पढ़ें :- बसपा ने रायबरेली सहित तीन लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार,जानें कौन कहां से है मैदान में

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former UP Chief Minister Kalyan Singh)का शनिवार की शाम निधन हो गया ​था। 89 साल की उम्र में शनिवार की शाम उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां 23 अगस्त को गंगा किनारे अंत्येष्टि होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह का नाम उनके माता पिता ने रखा था। कल्याण सिंह (Kalyan Singh)ने अपने नाम को सार्थक किया। उन्होंने जन कल्याण ही अपना जीवन मंत्र बनाया। बीजेपी, जनसंघ और पूरे परिवार को इस विचार के लिए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित किया। वह कोने कोने में विश्वास का एक नाम बन गए थे। जीवन के अधिकतम समय में वे जनकल्याण के लिए प्रयत्नरत्न रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक सक्षम नेता खो दिया। हमें उनकी क्षतिपूर्ति के लिए उनके मूल्यों और संकल्पों को लेकर अधिकतम प्रयास करना चाहिए। हमें उनके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि कल्याण सिंह को उनके द्वारा जगह दें और उनके परिवार को इस दर्द को सहन करने की शक्ति दें।

पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि कल्याण सिंह (Kalyan Singh) समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह ने अहम भूमिका निभाई। देश की हर पीढ़ी इसके लिए उनकी आभारी रहेगी। भारतीय मूल्यों में वे रचे-बसे थे और अपनी सदियों पुरानी परंपरा को लेकर उन्हें गर्व था।

पढ़ें :- कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा नारा ही रहा उनकी योजनाएं चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट-पंकज चौधरी 

पीएम मोदी लखनऊ स्थिति कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा (BJP chief JP Nadda) और सूबे के मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...