1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर जताया दुख

पीएम मोदी ने भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह हमेशा जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहते थे। शर्मा का शव आज दिल्ली के गोमती अपार्टमेंट में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह हमेशा जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहते थे। शर्मा का शव आज दिल्ली के गोमती अपार्टमेंट में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘राम स्वरूप शर्मा एक समर्पित नेता थे, जो हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने समाज की भलाई के लिए अथक प्रयास किया। उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पीड़ा हुई। मेरी संवेदना दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।’

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। शर्मा नई दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास बने गोमती अपार्टमेंट में रहते थे। शर्मा की मौत के बाद आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक को भी टाल दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...