1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने कर्नाटक को दी बड़ी योजनाओं की सौगात, कहा-अमृतकाल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना

पीएम मोदी ने कर्नाटक को दी बड़ी योजनाओं की सौगात, कहा-अमृतकाल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे और यादगिरि जिले में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे और यादगिरि जिले में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को

पीएम मोदी (Pm Modi) ने कहा कि, आपका आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। यादगिरि का एक महान इतिहास है, और इसमें अद्भुत स्मारक हैं और समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हैं। इसके साथ ही कहा कि, सूरत-चेन्नई इकोनॉमी कॉरिडोर का हिस्सा जो कर्नाटक में पड़ता है, उस पर भी आज काम शुरू हुआ है। इससे यादगिर, रायचूर और कलबुर्गी सहित इस पूरे क्षेत्र में ‘ईज ऑफ डूइंग’ भी बढ़ेगी और रोजगारों को बल मिलेगा। विकास के इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए कर्नाटक के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

पीएम मोदी (Pm Modi) ने कहा कि, आजादी के ‘अमृतकाल’ में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। भारत विकसित तब हो सकता है, जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार ने यादगीर सहित देश के 100 से अधिक ऐसे जिलों में आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरु किया। हमने इन जिलों में सुशासन पर बल दिया। विकास के हर पैमाने पर काम शुरु किया।

छोटे किसान कृषि नीति की सबसे बड़ी प्राथमिकता
पीएम मोदी (Pm Modi) ने कहा कि, हमारे देश में दशकों तक करोड़ों छोटे किसान भी हर सुख-सुविधा से वंचित रहे, सरकारी नीतियों में उनका ध्यान तक नहीं रखा गया। आज यही छोटे किसान देश की कृषि नीति की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। केंद्र सरकार ने भी इन 8 वर्षों में किसानों से 80 गुना दाल MSP पर खरीदी है। 2014 से पहले ​दाल के लिए किसानों को 100 करोड़ रुपए मिलते थे तो वहीं हमारी सरकार ने दाल किसानों को 60 हजार करोड़ा रुपए दिए हैं।

 

पढ़ें :- रामलला का सूर्य तिलक देख पीएम मोदी हुए भावुक, बोले- अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मुझे मिला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...