1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने किया फेनी नदी पर बने मैत्री सेतु का उद्घाटन, त्रिपुरा से हो कर बंग्लादेश जाना हुआ आसान

पीएम मोदी ने किया फेनी नदी पर बने मैत्री सेतु का उद्घाटन, त्रिपुरा से हो कर बंग्लादेश जाना हुआ आसान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। त्रिपुरा राज्य को आज पीएम ने एक नई सौगात दी है। भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने नए ब्रिज ‘मैत्री सेतु’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया है। उद्घाटन कार्यक्रम में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हुईं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान मैंने और प्रधानमंत्री शेख हसीना जी ने मिलकर त्रिपुरा को बंग्लादेश से सीधे जोड़ने वाले जिस ब्रिज का शिलान्यास किया था आज उसका लोकार्पण किया गया है।

पढ़ें :- JEE Main Exam 2024 : एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्रों सूची, देश में 300 और विदेश में 25 परीक्षा केंद्र बने

बता दें कि यह सेतु त्रिपुरा राज्य की फेनी नदी पर बना हुआ है। जो कि त्रिपुरा और बांग्लादेश के बीच से बहती है। पीएम मोदी ने कहा- 2017 में आपने त्रिपुरा में विकास का डबल इंजन लगाने का फैसला किया। इस डबल इंजन के फैसले के कारण जो परिणाम निकले, वो आज आपके सामने है। आज त्रिपुरा पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की 3 साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रहा है।

जिस त्रिपुरा को हड़ताल कल्चर ने बरसों पीछे कर दिया था, आज वो ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ के लिए काम कर रहा है। जहां कभी उद्योगों में ताले लगने की नौबत आ गई थी, वहां अब नए उद्योगों, नए निवेश के लिए जगह बन रही है। आपको बता दें कि त्रिपुरा को कम्यूनिस्टों का गढ़ कहा जाता था। लेकिन पिछले विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने वहां जीत दर्ज करके सबको चौंका दिया था। त्रिपुरा में पिछले तीन सालों से भाजपा की सरकार है।

 

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...