1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा-विकास कार्यों में डालते हैं अडंगा, अपने राजनीतिक हितों को देश से रखते हैं ऊपर

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा-विकास कार्यों में डालते हैं अडंगा, अपने राजनीतिक हितों को देश से रखते हैं ऊपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (Prime Minister Narendra Modi) ने आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व राज्यसभा सांसद हरमोहन सिंह यादव (Harmohan Singh Yadav) की पुण्यतिथि पर आयोजित एक खास कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर विकास कार्यों में अडंगा डालने का आरोप लगाया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (Prime Minister Narendra Modi) ने आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व राज्यसभा सांसद हरमोहन सिंह यादव (Harmohan Singh Yadav) की पुण्यतिथि पर आयोजित एक खास कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर विकास कार्यों में अडंगा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल का दायित्व है कि वह किसी पार्टी और व्यक्ति के विरोध को देश की मुखालफत में न बदलें।

पढ़ें :- Stock Market Crash: ईरान में इजरायली अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम

प्रधानमंत्री ने कहा हाल के समय में विचारधारा या राजनीतिक स्वार्थ को समाज और देश के हित से भी ऊपर रखने का चलन शुरू हो गया है। विपक्षी दल कई बार तो सरकार के कामकाज में सिर्फ इसलिए अड़ंगा डालते हैं, क्योंकि जब वे सत्ता में थे, तब अपने द्वारा लिए गए फैसलों को लागू नहीं कर पाए। अब अगर इन फैसलों का क्रियान्वयन होता है तो वे उसका विरोध करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, लोहिया जी का मानना था कि समाजवाद समानता का सिद्धांत है। वह सतर्क करते थे कि समाजवाद का पतन उसे असमानता में बदल सकता है। हमने भारत में इन दोनों परिस्थितियों को देखा है। उन्होंने कहा कि, हरमोहन सिंह यादव लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे और उन्होंने विधान परिषद सदस्य, विधायक, राज्यसभा सदस्य और अखिल भारतीय यादव महासभा के अध्यक्ष के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

हरमोहन सिंह यादव (Harmohan Singh Yadav) के चौधरी चरण सिंह और राम मनोहर लोहिया के साथ घनिष्ठ संबंध थे। उन्होंने कहा कि हरमोहन सिंह यादव ने अपने बेटे एवं विधान परिषद के पूर्व सभापति सुखराम सिंह के साथ कानपुर और उसके आसपास कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में जापानी नागरिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, दो लोगों की मौत

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...