1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर चिंतित PM मोदी, ट्वीट कर अफवाहों पर लगाया विराम

कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर चिंतित PM मोदी, ट्वीट कर अफवाहों पर लगाया विराम

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक है।89 वर्षीय कल्याण सिंह का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक है।89 वर्षीय कल्याण सिंह का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा है। कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर चिंतित प्रधानमंत्री मोदी चिंतित हैं।

पढ़ें :- एलन मस्क पर भड़के ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, बता दिया घमंडी

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेता अस्पताल जाकर कल्याण सिंह का हालचाल जाना। इस दौरान उनकी पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत हुई। पीएम ने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि बातचीत के दौरान कल्याण सिंह ने उन्हें याद किया। पीएम ने कहा कि उनके पास भी कल्याण सिंह के साथ बातचीत की बहुत सारी यादे हैं। उनसे बातचीत हमेशा सीख देने वाला रहा है।

पढ़ें :- मथुरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी चुनाव आयोग के आदेशों की उड़ा रहे हैं धज्जियां, बांटे जा रहे हैं नोट 

 

अपने एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा, ‘देश भर में असंख्य लोग कल्याण सिंह जी के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गुरुवार को जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अन्य नेता अस्पताल जाकर कल्याण सिंह से मिले। मैंने भी फोन पर उनके पोते से बात की और पूर्व सीएम के सेहत की जानकारी ली।’

पढ़ें :- पीएम मोदी का ग़रीब विरोधी चेहरा देश के सामने हो गया बेनक़ाब : सुप्रिया श्रीनेत

 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...