नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की कामना की है। बता दें कि आज यानि 9 दिसंबर को सोनिया गांधी का 73 वां जन्मदिन है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘सोनिया जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ बता दें कि सोनिया गांधी इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। सूत्रों के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में बलात्कार की घटनाओं से कांग्रेस अध्यक्ष दुखी हैं और इसी वजह से वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। गांधी का ये फैसला उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है। इससे पहले हाल में हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी। देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है।
Birthday wishes to Mrs. Sonia Gandhi Ji. Praying for her long life and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2019
बता दें कि सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रह चुकी हैं। 14 मार्च 1998 में उन्होंने तब कांग्रेस की कमान संभाली थी, जब कांग्रेस सत्ता से बाहर थी। उसके बाद से वह लगातार 16 दिसंबर 2017 तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं।