1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार के एंबुलेंस प्रकरण में डॉ. अलका राय और डॉ. एसएन राय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्तार के एंबुलेंस प्रकरण में डॉ. अलका राय और डॉ. एसएन राय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

। बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके करीबियों पर एक-एक कर शिकंजा कसता जा रहा है। अब एंबुलेंस प्रकरण में अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय (Dr. Alka Rai) और डॉ. एसएन राय (Dr. SN Rai) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मऊ पुलिस ने आज तड़के ये कार्रवाई की है। इस मामले में दो दिन पहले ही गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके करीबियों पर एक-एक कर शिकंजा कसता जा रहा है। अब एंबुलेंस प्रकरण में अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय (Dr. Alka Rai) और डॉ. एसएन राय (Dr. SN Rai) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मऊ पुलिस ने आज तड़के ये कार्रवाई की है। इस मामले में दो दिन पहले ही गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

बता दें कि, पंजाब में कोर्ट जाने के लिए मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने फर्जी नंबर की एंबुलेंस उपयोग की थी। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने मऊ की रहने वाली अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय (Dr. Alka Rai) और डॉ. एसएन राय (Dr. SN Rai)पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। वहीं, अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मुख्‍तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के खिलाफ एक दिन पहले ही गैंगेस्‍टर एक्‍ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये है पूरा मामला
बता दें कि, पंजाब जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार कोर्ट जाने के लिए जिस एंबुलेंस का उपयोग करता था वो डॉ. अलका राय (Dr. Alka Rai) के नाम पर दर्ज थी। फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसका रजिस्ट्रेशन कराया गया था। 31 मार्च 2021 को मामला सामने आने के बाद बाराबंकी कोतवाली नगर पुलिस ने मऊ जिले के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय और उनके भाई के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया था।

 

 

पढ़ें :- Hardoi News : जेल में क़ैदी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप,जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को राजी नहीं

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...