1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस के दावे फेल: सतर्कता के बाद भी अपने मंसूबों में कामयाब हुए उपद्रवी, योजनाबद्ध तरीके से किया बवाल

पुलिस के दावे फेल: सतर्कता के बाद भी अपने मंसूबों में कामयाब हुए उपद्रवी, योजनाबद्ध तरीके से किया बवाल

जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उपद्रवियों ने बवाल किया। देवबंद, प्रयागराज समेत अन्य जिलों में उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। सबसे ज्यादा हिंसा प्रयागराज में हुई। यहां पर उपद्रवी अभी भी बवाल कर रहे हैं। पुलिस इनसे मोर्चा संभाले हुए है। हालांकि, जुमे की नमाज को देखते हुए पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। प्रदेश के कई जिलों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उपद्रवियों ने बवाल किया। देवबंद, प्रयागराज समेत अन्य जिलों में उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। सबसे ज्यादा हिंसा प्रयागराज में हुई। यहां पर उपद्रवी अभी भी बवाल कर रहे हैं। पुलिस इनसे मोर्चा संभाले हुए है। हालांकि, जुमे की नमाज को देखते हुए पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। प्रदेश के कई जिलों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा सचिव पर गिरी गाज, कथित अनियमितता मामले में गृह मंत्रालय ने राज कुमार को किया सस्पेंड

हालांकि, जुमे की नजाम के बाद पुलिस की सभी तैयारी धरी रही गयी और उपद्रवी अपने मंसूबे में कामयाब हो गए। उपद्रवियों ने प्रयागराज में जमकर बवाल किया। यही नहीं पुलिस को निशाना बनाया। एडीजी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ किया गया। अभी भी प्रयागराज में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई। पुलिस पूरे प्रयागराज में सख्ती बरत रही है।

बता दें कि, सहारनपुर, देवबंद, प्रयागराज, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। यही नहीं उपद्रवियों ने पथराव ​भी किया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो उन पर भी पथराव किए। पुलिस उपद्रवियों से निपटने के लिए जुटी हुई है।

मुरादाबाद में भी उपद्रवियों ने किया बवाल
जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने मुरादाबाद में भी उपद्रव किया। यहां जुमे की नमाज के बाद एकाएक माहौल गरमा गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए और बवाल करने लगे। इसको देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला तो पथराव ​कर दिया है। लिहाजा, पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : हाईस्कूल में प्राची निगम और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां देखे टॉपर लिस्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...