नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश की पोनूंग डोमिंग इतिहास रचते हुए वहां की पहली महिला लेफ्टिनेंट कर्नल बन गई हैं। डोमिंग की इस शानदार उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है साथ ही उनकी फोटो भी शेयर की है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनने वाली अरुणाचल प्रदेश की वह पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे लिए यह बेहद गौरव का क्षण है। मेजर पोंग डोमिंग ने इतिहास रच दिया है। वह अरुणाचल प्रदेश से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल तक पहुंचने वाली पहली महिला सैन्य अफसर हैं।’
बता दें कि महिलाओं को सशस्त्रबलों में सिर्फ अधिकारी के पद पर भर्ती किया जाता है। सरकार की तरफ से पिछले साल संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, सेना में महज 3.80 फीसदी ही महिला अधिकारी हैं। केंद्र सरकार ने लोकसभा में अपने एक लिखित उत्तर में कहा था कि भारतीय नौसेना में छह प्रतिशत महिला अधिकारी हैं, जबकि भारतीय वायु सेना में महिला अधिकारियों की भागीदारी 13.09 प्रतिशत है।
A proud moment for all of us…
Major #PonungDoming creates history. She is first woman Army officer from #Arunachal to be elevated to the rank of Lieutenant Colonel in the #IndianArmy.
पढ़ें :- Weather Update: इन इलाकों में बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में घना कोहरा...
Hearty congratulations and best wishes! @adgpi pic.twitter.com/O33LbNWTsL
— Pema Khandu (@PemaKhanduBJP) September 23, 2019
गौरतलब है कि पिछले महीने विंग कमांडर शैलजा धामी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग यूनिट में फ्लाइट कमांडर में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। उन्होंने 26 अगस्त को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में चेतक हेलिकॉप्टर यूनिट का चार्ज संभाला था। अरुणाचल प्रदेश की पोनूंग डोमिंग पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट के जीटीसी की रहने वाली हैं। वो अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी बेटी हैं। सरकारी स्कूल से पढ़ीं डोमिंग बचपन से ही सैन्य अफसर बनना चाहती थीं।