1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Pooja Mein Hath Jodna : पूजा में हाथ जोड़ने का जानें आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व, इस काम करने में न करें आलस

Pooja Mein Hath Jodna : पूजा में हाथ जोड़ने का जानें आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व, इस काम करने में न करें आलस

सनातन धर्म में पूजा करने की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। पूजा में हाथ जोड़ने का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pooja Mein Hath Jodna : सनातन धर्म में पूजा करने की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। पूजा में हाथ जोड़ने का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व है। ईश्वर को सर्व शक्तिमान मान कर उनके सामने हाथ् जोड़ कर सम्मान व्यक्त किया जाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो जब कोई आपस में हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं तो हथेलियों के कुछ बिंदु ऐसे होते हैं जिन पर दबाव पड़ता है। इन बिंदुओं का सीधा संबंध मनुष्य के विभिन्न अंग जैसे कान, नाक, हृदय, आंख से होता है। इन बिंदुओं पर दबाव पड़ता है तो उस व्यक्ति के शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे एक्यूप्रेशर भी कहा जाता है।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

 हाथों की पोजीशन
जब भी आप भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो तो इस बात का विशेष ख्याल रखें की अपने हाथो की दोनों हथेलियों को आपस में मिलाकर ही खड़े होना चाहिए। इसे ढीला या लापरवाही से ना जोड़। ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप हाथ जोड़ने में आलस कर रहे हैं।

मन शांत और शुद्ध हो
जब भगवान के हाथ जोड़े तो मन का शुद्ध होना जरूरी हैं। आपके विचार साफ़ होना चाहिए। मन में कुछ गलत नहीं चलना चाहिए। इसलिए जब आपका मन शांत और शुद्ध हो तभी भगवान के हाथ जोड़े।

सर को झुका हुआ ही रखना
सर को झुका हुआ ही रखना चाहिए। सिर को ऊँचा रखकर खड़े होने से ऐसा लगता है मानो आपको घमंड हो।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...