1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पॉप सिंगर Ariana Grande ने गुपचुप रचाई शादी, दिसंबर में किया था सगाई का ऐलान

पॉप सिंगर Ariana Grande ने गुपचुप रचाई शादी, दिसंबर में किया था सगाई का ऐलान

अमेरिकन पॉप गायिका और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे एक लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय शख्सियत हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय रहती हैं और प्रशंसक भी अपनी पसंदीदा सेलेब्रिटी के ताजा अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब ऐेसे में जानकारी सामने आई है कि चर्चित गायिका शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने दिसंबर में अपने प्रेमी डाल्टन गोमेज संग सगाई का ऐलान किया था।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

अमेरिका: अमेरिकन पॉप सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे एक लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय शख्सियत हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय रहती हैं और प्रशंसक भी अपनी पसंदीदा सेलेब्रिटी के ताजा अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब ऐेसे में जानकारी सामने आई है कि चर्चित गायिका शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने दिसंबर में अपने प्रेमी डाल्टन गोमेज संग सगाई का ऐलान किया था।

पढ़ें :- Hina Khan Photos: रेड प्रिटेंड साड़ी में हिना खान ने गिराई बिजली, तस्वीरों के फैन्स हुए दीवाने

वही अब एक मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी कर ली है। गायिका के ब्वॉयफ्रेंड डाल्टन गोमेज पेशे से एक रियल एस्टेट एजेंट हैं। बताया जा रहा है कि इनका कुछ समय से अफेयर था और ये एक दूसरे को जानते थे व डेट भी कर रहे थे।

आपसी रजामंदी से दोनों ने शादी का फैसला लिया, जिसके बाद फैंस को ये खुशखबरी सुनने को मिली है। साथ ही बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह एक निजी समारोह में संपन्न किया गया, जहां सिर्फ 20 लोग ही उपस्थित थे।


शादी में कम ही लोग सम्मिलित थे। परिवार के अधिक लोग सम्मिलित नहीं हो पाए थे। शादी कार्यक्रम दौरान ये जोड़ा खुश नजर आया और कमरा बहुत खुशियों व प्यार से भरा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी एरियाना ग्रांडे और डाल्टन गोमेज के कैलिफोर्निया वाले मोंटेसिटो स्थित घर में हुई। बताया गया कि एरियाना और डाल्टन दोनों को ही मोंटेकिटो बहुत पसंद है और ये इस जगह से प्यार करते हैं। एरियाना और डाल्टन मोंटेकिटो में काफी वक़्त गुजारते हैं। इसलिए स्वभाविक भी था कि ये लोग एरियाना के खूबसूरत और ऐतिहासिक घर में शादी करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...