1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Pornography cases: शिल्पा के घर तक पहुंची मुंबई पुलिस, पति के कारण मुश्किलों में फंसी

Pornography cases: शिल्पा के घर तक पहुंची मुंबई पुलिस, पति के कारण मुश्किलों में फंसी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पोर्नोग्राफी मामले (pornography cases) में गिरफ्तारी के बाद मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। कुंद्रा की इस हरकत के कारण अब शिल्पा शेट्टी भी मुश्किलों में फंस गईं हैं। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) आज इस मामले को लेकर शिल्पा के घर पहुंची।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पोर्नोग्राफी मामले (pornography cases) में गिरफ्तारी के बाद मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। कुंद्रा की इस हरकत के कारण अब शिल्पा शेट्टी भी मुश्किलों में फंस गईं हैं। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) आज इस मामले को लेकर शिल्पा के घर पहुंची।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2023: बसपा सांसद संगीता आजाद और सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल

बताया जा रहा है कि इस मामले में शिल्पा से मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की है। इसके साथ ही कई अहम दस्तावेज भी जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के खिलाफ मिल रहे सबूत के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़नी तय हैं।

दरअसल, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ये पता लगाने में जुटी है कि कुंद्रा (Raj Kundra) की इस काम में शिल्पा शेट्टी की कहीं संलिप्ता तो नहीं है। सूत्रों की माने तो इसके चलते मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी के बैंक खातों की भी जानकारी करेगी। बता दें कि, शिल्पा पर शक इसलिए और गहराता जा रहा है कि, वह पति कुंद्रा की कंपनी वियान की डायरेक्टर रह चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि इसके जरिए पोर्न फिल्मों का कारोबार चल रहा था। सूत्रों की माने तो कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद कई तरह के डाटा को ​डिलीट कर दिया गया है। इसके साथ ही अहम सबूत को वहां से हटा दिया गया है।

सूत्रों की माने तो शिल्पा के घर आने जाने वालों पर भी मुंबई पुलिस निगाह रख रही है। इसके साथ ही कुंद्रा के करीेबियों के बारे में भी ब्योरा जुटा रही है। गौतलब है कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। वहीं, अब वह 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है-गैरजरूरी मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना: प्रियंका गांधी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...