1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. POSITIVE ENERGY : सकारात्मक ऊर्जा से स्वस्थ शरीर और मन का होता है निर्माण, परेशानियों से मिलता है छुटकारा

POSITIVE ENERGY : सकारात्मक ऊर्जा से स्वस्थ शरीर और मन का होता है निर्माण, परेशानियों से मिलता है छुटकारा

ऊर्जा महत्वपूर्ण है। जीवन में रचनात्मकता को सक्रिय रखने के लिए सकारात्मक ऊर्जा महत्वपूर्ण है। जीवन में उल्लास बना रहे इसके लिए भी सकारात्मक ऊर्जा बहुत जरूरी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

POSITIVE ENERGY : ऊर्जा महत्वपूर्ण है। जीवन में रचनात्मकता को सक्रिय रखने के लिए सकारात्मक ऊर्जा महत्वपूर्ण है। जीवन में उल्लास बना रहे इसके लिए भी सकारात्मक ऊर्जा बहुत जरूरी है। सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण सही दिशा में सोचने पर होता है। सोचने की दिशा सकारात्मक होनी चाहिए। सही सोच रचनात्मकता को विकसित करती है। जीवन में खुशियों और समृद्धि के लिए सकारात्मक रचनात्मकता की बहुत आश्यकता है। यदि सकारात्मक विचार नहीं होते तो आस पास वातावरण में भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिलता है। नकारात्मक विचारों का कुप्रभाव जीवन पर पड़ता है। विचार की शक्ति बहुत प्रबल होती है। सकारात्मक विचार आपको रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित करते है।

पढ़ें :- How to clean Holi colors clothes: कपड़ों पर लगे होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने की ट्रिक

रचनात्मक कार्य से मन प्रसन्न रहता है। प्रसन्न् मन में सकारात्मक विचार आते है। सकारात्मक विचारों से हम परेशानी के सामने लड़ सकते हैं। मन के अंदर बुरे विचार आना, दूसरे के बारे में गलत विचार बनाने से नकारात्मक विचार मन को परेशान करते है। जीवन की चुनौतियों का सामना करना ही सकारात्मकता है। सकारात्मक और आशावादी सोच के कई सारे फायदे होते हैं, जॉन्स हॉपकिन्स के अनुसार, जिन लोगों के पास परिवार में हृदय रोग का इतिहास है लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण है, वे दिल का दौरा पड़ने के बाद भी ज्‍यादा लंबी जिंदगी जीते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...