1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा-आज ​भी बिहार में है जंगलराज

प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा-आज ​भी बिहार में है जंगलराज

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर बिहार की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज ​भी बिहार में जंगलराज है। पहले अपराधी पिस्टल से व्यापारियों को लूटते थे और अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज में कलम से जनता को लूट रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर बिहार की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज ​भी बिहार में जंगलराज है। पहले अपराधी पिस्टल से व्यापारियों को लूटते थे और अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज में कलम से जनता को लूट रहे हैं।

पढ़ें :- Stock Market Crash: ईरान में इजरायली अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम

पश्चिमी चंपारण जिले में जनसुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। बेतिया में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, बिहार में अभी तक जंगलराज खत्म नहीं हुआ है। बस लूटने का तरीका बदल गया है। लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तब अपराधी सरेआम बंदूक और अन्य हथियारों से लोगों को लूटते थे।

दुकानों पर जाकर वसूली करते थे। वहीं, अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अधिकारी जनता का लूट रहे हैं। लोगों को बंदूकों से नहीं बल्कि कलम से लूटा जा रहा है। आज कोई भी सरकारी काम कराना हो, योजना का लाभ लेना हो तो पैसा खिलाना पड़ता है। बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बता दें कि, इन दिनों प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बिहार में जनसुराज पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान वो लगातार महागठबंधन पर निशाना साध रहे हैं।

 

 

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में जापानी नागरिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, दो लोगों की मौत

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...