1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prayagraj : मंगेतर के सामने लड़की से छेड़खानी कर वीडियो बनाने वाले हैवानों की हेकड़ी गुम, बाबा का बुलडोजर पहुंचा घर तो किया सरेंडर

Prayagraj : मंगेतर के सामने लड़की से छेड़खानी कर वीडियो बनाने वाले हैवानों की हेकड़ी गुम, बाबा का बुलडोजर पहुंचा घर तो किया सरेंडर

प्रयागराज (Prayagraj) के मऊआइमा इलाके (Mauaima Area)  में मंगेतर के सामने एक लड़की से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाने और वायरल करने वाले हैवानों की हेकड़ी पल भर में गुम हो गई। घर पर बुलडोजर पहुंचते ही आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। मामले में तीन युवक आरोपित बनाए गए हैं। बता दे कि इस वायरल वीडियो की यूपी की राजधानी लखनऊ तक गूंज पहुंच चुकी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। प्रयागराज (Prayagraj) के मऊआइमा इलाके (Mauaima Area)  में मंगेतर के सामने एक लड़की से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाने और वायरल करने वाले हैवानों की हेकड़ी पल भर में गुम हो गई। घर पर बुलडोजर पहुंचते ही आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। मामले में तीन युवक आरोपित बनाए गए हैं। बता दे कि इस वायरल वीडियो की यूपी की राजधानी लखनऊ तक गूंज पहुंच चुकी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

पुलिस, शुक्रवार को आरोपितों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची। काफी संख्या में पुलिस और बुलडोजर गांव पहुंचा तो आरोपितों के घरवाले सकते में आ गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू भी कराई। बुलडोजर से एक आरोपित के घर की दीवार को खरोंच ही लगी थी कि खबर आई कि आरोपित माशूक ने थाने पहुंच सरेंडर कर दिया है।

इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपित जिकरिया के घर की ओर बुलडोजर मोड़ दिया। आरोपित के घरवाले बौखला कर इधर उधर भागने लगे। अंत में जिकरिया से फोन पर पुलिस की बात कराई गई। उसने पुलिस से कहा कि वह रात में थाने में हाजिर हो जाएगा। ऐसा ही कुछ तीसरे आरोपित वसीक के साथ हुआ।

आरोपित वसीक के घरवालों ने भी किसी प्रकार उससे संपर्क साधा। फोन पर बात में वसीक ने बताया कि वह पुणे भाग आया है। वापस आकर सरेंडर कर देगा। इसके बाद फोर्स बुलडोजर लेकर थाने लौट गई। तीनों आरोपित सिसई सिपाह गांव के पड़ोसी हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय (SSP Shailesh Kumar Pandey) का कहना है कि वीडियो संज्ञान में लेकर ही मामला दर्ज कर आरोपितों का पता लगाया गया है। मामले में बहुत ही सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मंगेतर के सामने युवती से की थी छेड़खानी

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवती से दो युवक छेड़खानी करते नजर आ रहे थे। तीसरा युवक वीडियो बना रहा था। वीडियो में छेड़खानी से डरी सहमी युवती गिड़गिड़ा रही थी। अपना चेहरा छिपा रही थी। दुपट्टा संभाल रही थी। हाथ जोड़कर युवकों से गुजारिश कर रही थी कि उसे जाने दिया जाए। यह सब कुछ उसके मंगेतर के सामने हो रहा था।

बाद में यह वीडियो पुलिस अधिकारियों को भेजा गया। चर्चा फैली कि वीडियो मऊआइमा क्षेत्र (Mauaima Area) का है। इसके बाद एडीजी और एसएसपी ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कराई। मऊआइमा पुलिस (Mauaima Police) ने जांच की तो तीनों आरोपित सिसई सिपाह गांव के निकले। जिकारिया, माशूक और वसीक के खिलाफ पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...