नई दिल्ली। दुबई से वापस लौटने के बाद फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लगातार शूटिंग कर रहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंसी लुक की फोटो खूब वायरल हो रही है। हाल ही में अनुष्का शर्मा को शूटिंग के दौरान येलो ड्रेस में स्पॉट किया गया। वहीं, अनुष्का के वायरल हो रहे फोटो को लेकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फैन्स का कहना है कि अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के दौरान वजन नहीं बढ़ाया है। एक यूजर ने लिखा, “अनुष्का बिल्कुल भी आठ महीने की प्रेग्नेंट नहीं लग रही हैं। पहले जैसे दिखती थीं, वैसी दिख रही हैं।” इसके साथ ही कई यूजर्स ने कहा कि अनुष्का की स्माइल और चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो बखूबी देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
इससे पहले मंगलवार को अनुष्का सेट पर स्पॉट की गई थीं। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट शॉर्ट ड्रेस के साथ जैकेट पहनी थी। इस दौरान अनुष्का ने मास्क भी पहना हुआ था। इस ड्रेस में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
View this post on Instagram