1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Presidential election: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी, संजय सिंह ने किया ऐलान

Presidential election: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी, संजय सिंह ने किया ऐलान

राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर शनिवार दोपहर आम आदमी पार्टी ने फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि, पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Presidential election: राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर शनिवार दोपहर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि, पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का समर्थन करेगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

साथ ही कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के लिए वोट करेंगे। बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों और विधायकों की कुल संख्या को मिलाकर वोट की वैल्यू निकाली जाती है। इस वक्त देश में कुल वोट वैल्यू 1,086,431 है। किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत होती है।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। आप एकमात्र गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेसी पार्टी है जिसकी दो राज्यों- दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं। दोनों राज्यों से आप के 10 राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें तीन दिल्ली से हैं। साथ ही, पार्टी के पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।

 

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...