1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Prithvi Shaw News: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किलें, सपना गिल ने लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई शिकायत

Prithvi Shaw News: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किलें, सपना गिल ने लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई शिकायत

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल के साथ हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। जमानत मिलने के बाद बाहर आईं सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सपना के इस कदम से साफ हो गया कि मामला अभी और ज्यादा बढ़ेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल (Sapna Gill) के साथ हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। जमानत मिलने के बाद बाहर आईं सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। सपना के इस कदम से साफ हो गया कि मामला अभी और ज्यादा बढ़ेगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सपना गिल (Sapna Gill) ने अपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)  के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया गया है। सपना गिल (Sapna Gill)  ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। बता दें कि, टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ बीते दिनों विवादों में आ गए थे।

मुंबई में एक होटल में पृथ्वी शॉ  (Prithvi Shaw)  का विवाद सपना गिल (Sapna Gill)  और उनके दोस्तों के साथ हुआ था। इस विवाद की एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें हाथापाई होते हुए दिख रही थी। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)  के दोस्तों की ओर से पुलिस में सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था, यह हिरासत 20 फरवरी को खत्म हुई और बाद में स्थानीय अदालत द्वारा उन्हें ज़मानत दे दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...