
मुंबई। अपनी अदाओं से सबको मदहोश करने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश का नया फोटोशूट एक बार फिर वायरल हो गया है। इस बार प्रिया प्रकाश डिज्नी प्रिंसेस लुक में नजर आ रही हैं। यह फोटोशूट Woodpecker Photography के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। प्रिया प्रकाश का ये नया लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रिया प्रकाश जल्द रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘Simmba’ से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं हुई है। बढ़ती लोकप्रियता की वजह से उनके बॉलीवुड में काम करने की अटकलें भी जोरों पर हैं।
{ यह भी पढ़ें:- Priya Prakash Varrier को इस अवतार में देख चौंक जाएंगे आप }
प्रिया की डेब्यू मलयालम फिल्म उरु उदार लव को ओमर लूलू डायरेक्ट कर रहे हैं। मूवी के इस साल जून में रिलीज होने की खबरें हैं। बता दें, इस फिल्म के एक वीडियो की वजह से प्रिया की पॉपुलैरिटी इस कदर बढ़ी कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसके मालिक मार्क जुकरबर्ग को ही पीछे छोड़ दिया। मार्क को जहां इंस्टाग्राम पर 4.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं तो वहीं प्रिया के फॉलोअर्स 5 मिलियन हो चुके हैं।