लखनऊ। पराली जलाने को लेकर उत्तर प्रदेश में किसानों के खिलाफ मुकदमें दर्जकर उनको गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है। प्रशासन और पुलिस पराली जलाने पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं, इसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं? प्रदूषण फैलाने के असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? किसान का वोट- कानूनी… किसान का धान- कानूनी… किसान की पराली- गैरकानूनी? उप्र सरकार ने सहारनपुर में किसानों को जेल में डाला, उन्हें छुड़वाने के लिए कांग्रेस के साथियों का धन्यवाद।’ वहीं, पराली और पर्यावरण के मुद्दे पर यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को किसानों का शोषण करने वाली पार्टी बताई है।
क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं? प्रदूषण फैलाने के असली जिम्मेदारों पर करवाई कब होगी?
किसान का वोट- कानूनी
किसान का धान- कानूनी
किसान की पराली- गैरकानूनी?उप्र सरकार ने सहारनपुर में किसानों को जेल में डाला, उन्हें छुड़वाने के लिए काँग्रेस के साथियों का धन्यवाद pic.twitter.com/ptLPL3B2W1
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवसः पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ से लेकर कई नेताओं ने दी बधाई
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 6, 2020
किसान का कॉलर पकड़कर खींचते ले गए पुलिसकर्मी
मैनपुरी में भी किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यहां किशनी पुलिस ने 5 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस और किसानों में खेत में पराली जलाने को लेकर विवाद भी हुआ, जिसके बाद किशनी इंस्पेक्टर अजीत सिंह किसान को कॉलर पकड़कर घसीटते हुए ले गए। इंस्पेक्टर की इस कार्रवाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।