
Priyanka Chopra And Nick Jonas Spotted At Jodhpur
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में रविवार को हो चुकी है। प्रियंका की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं जिसमें दुल्हन के अवतार में वो बेहद खूबसूरत नज़र आई। अभी कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इस नए जोड़े को देखने के लिए फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ी ।
प्रियंका के साथ उनके जेठ-जिठानी जो और सोफी भी थे। इस दौरान प्रियंका सी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं साथ ही प्रियंका ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा भी पहना हुआ था। हालांकि निक कैजुअल लुक में नजर आए।
फैंस को देख प्रियंका और निक दोनों ने हाथ जोड़ सबका अभिवादन किया। प्रियंका और निक दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। कुछ देर में ही दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे । प्रियंका की मेहंदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
मेहमानों ने शादी के बाद खुलासा किया कि जयमाल के वक्त प्रियंका रोने लगी थीं। इसके अलावा जब प्रियंका ने निक के साथ क्रिश्चियन वेडिंग की तो मधु चोपड़ा के स्पीच के दौरान भी रो पड़ी थीं। प्रियंका अपनी शादी के दौरान पिता को याद कर कई बार रोईं। प्रियंका ने अपनी शादी के लिए रेड कलर के लहंगे का चयन किया। बता दें कि उमेद भवन के बरदारी लॉन में सारी रस्में हुईं। शहरा बांधे निक, प्रियंका के पास पहुंचे ।
बता दें कि प्रियंका का कन्यादान परिणीति के पैरेंट्स ने किया। परिणीति के पैरेंट्स ने कहा, ‘ये एक बहुत रॉयल शादी थी। जोधपुर में लोगों ने बहुत सम्मान दिया।