
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर लंबे समय से खूब सुर्ख़ियां बटोर रही हैं। प्रियंका और निक के लिए लेटेस्ट अपडेट यह है कि प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ बुधवार देर रात मुंबई लौट आई हैं। इस न्यूली मैरिड कपल को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद किया गया।
एयरपोर्ट से आई इन तस्वीरों में प्रियंका और निक बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। प्रियंका इस मौके पर ट्रेडिशनल के बजाय मॉडर्न ऑउटफिट में नज़र आईं।
उनके हाथों की मेहंदी और चेहरे पर मुस्कान से प्रियंका की खूबसूरती और बढ़ गयी है। जबकि निक कोट और पैंट में दिखे।