लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को बड़ा पद देते हुए उत्तर प्रदेश कामहासचिव बनाया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी।
राहुल ने बहन प्रियंका गांधी को दी यूपी की कमान
आपको बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में शामिल करने की मांग जारी थी, जिसे अब पूरा किया गया है। प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं।