लखनऊ। यूपीपीसीएल में हुए पीएफ घोटाले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हैं। वह योगी सरकार पर इसको लेकर कई पर हमला कर चुकी हैं। प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट कर फिर से योगी सकरार को कटघरे में खड़ा किया। प्रियंका ने कहा कि, भाजपा सरकार जिम्मेदारी लेने से इतना कतरा क्यों रही है?
सरकार को हर एक कर्मचारी को समय पर पैसा दिलवाने की जिम्मेदारी स्वयं लेनी पड़ेगी। यही न्याय है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘उप्र बिजली विभाग के कर्मचारियों ने साफ कह दिया है कि उन्हें DHFL पर जरा भी विश्वास नहीं है। उनके PF के पैसे का हिसाब सरकार को देना होगा।
उप्र बिजली विभाग के कर्मचारियों ने साफ कह दिया है कि उन्हें DHFL पर जरा भी विश्वास नहीं है। उनके PF के पैसे का हिसाब सरकार को देना होगा। भाजपा सरकार जिम्मेदारी लेने से इतना कतरा क्यों रही है? कर्मचारियों को घर में शादी, बच्चों की पढ़ाई और अन्य कामों के लिए पैसे चाहिए।#DHFLघोटाला pic.twitter.com/FBOfwSsCwB
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 11, 2019
भाजपा सरकार जिम्मेदारी लेने से इतना कतरा क्यों रही है? कर्मचारियों को घर में शादी, बच्चों की पढ़ाई और अन्य कामों के लिए पैसे चाहिए।’ इसके साथ ही दूसरे ट्वीट में प्रियंका ने लिखा है कि,’यूपी सरकार को हर एक कर्मचारी को समय पर पैसा दिलवाने की जिम्मेदारी स्वयं लेनी पड़ेगी। यही न्याय है।’
बता दें कि, यूपीपीसीएल में पीएफ घोटाले को लेकर अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही दर्जनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो इस घोटाले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू अभी कई अन्य लोगों पर शिकंजा कस सकती है। जांच टीम को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर वह आगे की कार्रवाई करेगी।