1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-56 इंच का सीना किसानों के लिए नहीं पूंजीपतियों के लिए धड़कता है

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-56 इंच का सीना किसानों के लिए नहीं पूंजीपतियों के लिए धड़कता है

By शिव मौर्या 
Updated Date

सहारनपुर। किसान महापंचायत में शामिल होने गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का 56 इंच सीना सिर्फ पूंजीपतियों के लिए धड़कता है किसानों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि इस देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला किसान है। किसान का बेटा सीमा पर शहीद होता है। किसान का बेटा पीएम की सुरक्षा करता है। पीएम किसान को नहीं पहचान रहे। रोज किसान को अपमानित कर रहे। कहते हैं यह आतंकवादी हैं, संसद में किसान का अपमान किया।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

आंदोलनगीरी कहकर अपमान किया। ऐसा व्यक्ति देशभक्त नहीं हो सकता। 78 दिन से किसान बॉर्डर पर है। इसके साथ ही उन्होंने तीन नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ये तीनों कानून सिर्फ पूंजीपतियों के लिए लाए गए हैं। इन कानूनों से सिर्फ किसानों का नुकसान होने वाला है।

प्रियंका ने कहा कि आप पीछे मत हटिए हम आपके साथ हैं। उन्होंने कहा सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है। सरकार सब कुछ बेचना चाहती है। उन्होंने कहा इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा।

साथ ही प्रियंका ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता। खास बात यह है कि पंचायत में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले ही जनसैलाब उमड़ा। पंचायत में किसानों की भीड़ देखकर कांग्रेस नेता गदगद हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन ड्रोन से महापंचायत की निगरानी कर रहा है।

 

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...