1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया को दी बधाई, शेयर किया एक मजेदार किस्सा, कहा-जब हम एक साथ खुशी से कूदने लगे

प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया को दी बधाई, शेयर किया एक मजेदार किस्सा, कहा-जब हम एक साथ खुशी से कूदने लगे

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया को शुभकामानाएं दी हैं। उन्होंने मैच से पहले एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरा एक यादगार पल है, कई वर्षों पहले मैं भारत और पाकिस्तान का मैच देखने कराची गई थी, भारत जीता, जितने नेता गए थे, चाहे वो भाजपा के हों या कांग्रेस के, सब खुशी से कूदने लगे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asia Cup 2022 India-Pakistan:  भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया को शुभकामानाएं दी हैं। उन्होंने मैच से पहले एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरा एक यादगार पल है, कई वर्षों पहले मैं भारत और पाकिस्तान का मैच देखने कराची गई थी, भारत जीता, जितने नेता गए थे, चाहे वो भाजपा के हों या कांग्रेस के, सब खुशी से कूदने लगे थे।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

इसके साथ ही कहा कि 28 अगस्त को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच है। पूरे देश, अपनी तरफ से और अपने परिवार की ओर से अपनी टीम को शुभकामनाएं, जी जान से खेलिए और जीतकर आइए। प्रियंका ने यू-ट्यूब पर भी मैसेज शेयर कर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी है।

भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...