1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी ने यूपी से चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री कैंडीडेट बनने के सवाल पर दिया ये दिलचस्प जबाव

प्रियंका गांधी ने यूपी से चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री कैंडीडेट बनने के सवाल पर दिया ये दिलचस्प जबाव

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी दौरे के दूसरे शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंची हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने खीरी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी की शिकार रीतू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। इस दौरान प्रियंका गांधी ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि ये आगे देखा जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी दौरे के दूसरे शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंची हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने खीरी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी की शिकार रीतू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। इस दौरान प्रियंका गांधी ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि ये आगे देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं यहां काम कर रही हूं और लगातार काम करती रहूंगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडीडेट होंगीं? इस पर प्रियंका ने कहा कि आपको अभी से क्यों बता दें?

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

उन्होंने कहा कि मैं यहां इसलिए आई हूं कि इन महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन पत्र भरना उनका संवैधानिक हक और अधिकार था, लेकिन संवैधानिक अधिकार को भी छीना गया। उन्हें घेरकर पीटा गया, उनकी साड़ी खींची गई। उनके कपड़े फाडे गए, इन पर क्या बीती होगी? उन्होंने कहा कि किसी ने इस अत्याचार को रोकने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस सीओ ने बचाने का प्रयास किया, उसे निलंबित कर दिया गया। प्रशासन मौन है, चुनाव भी नहीं रद्द किया गया।

प्रियंका ने पूछा कि क्या आप चाहते हैं, इसी तरह लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जाए? प्रधानमंत्री जी तारीफ कर रहे हैं। पंचायत चुनाव के लिए बधाई दी है। हर जिले में यही हुआ, कहीं हिंसा हुई तो कही बम फूटे। प्रियंका ने कहा कि मैं यहां इसलिए आई हूं कि ये भी महिला है, हमारी बहन है। मेरी मांग है कि जहां-जहां हिंसा हुई, वहां चुनाव रद्द किए जाएं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारी यही रणनीति है, कि जहां-जहां संकट और पीड़ा है, वहां-वहां हम जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों के साथ खड़े रहेंगे, उनकी आवाज़ उठाएंगे। श्रीमती गांधी ने कहा कि पिछले डेढ़ सालों में हमारी पार्टी ने बुलंद आवाज उठाई है। हमारे कार्यकर्ता जेल गए, बाकी पार्टी के लोग न बाहर आये, न आवाज उठाई। इस दौरान यूपी से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका बोलीं,ये आगे देखा जाएगा। मैं यहां काम कर रही हूं और लगातार काम करती रहूंगी। वहीं सीएम कैंडीडेट बनने पर प्रियंका ने कहा कि आपको अभी से क्यों बता दें?

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...