1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पर्यटन दौरे पर आईं हैं प्रियंका गांधी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने साधा निशाना

पर्यटन दौरे पर आईं हैं प्रियंका गांधी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आईं हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का ये दौरा बेहद ही अहम है। दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंची, जहां वह पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। इन महिलाओं के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता हुई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आईं हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का ये दौरा बेहद ही अहम है। दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंची, जहां वह पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। इन महिलाओं के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता हुई थी।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

वहीं, प्रियंका गांधी के इस दौरे को लेकर यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने निशाना साधा। केशव मौर्या ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पर्यटन के लिए आईं हैं। कुछ दिन घुमने के बाद वह वापस चली जायेंगी।

प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए केशव मौर्य ने पूछा कि, पिछले डेढ़ साल से कोरोना संकट चल रहा है। इस दौरान वह कहां थी? चुनाव के करीब आते ही वह यूपी में दिखाई दे रहीं हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा फिर से उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले विधानसभा चुनाव से भी खराब रहेगा। बता दें कि, प्रियंका ने लखीमपुर खीरी में पीड़ित महिलाओं से मुलाकात के बाद यूपी सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि, हम सब उनके लिए लड़ेंगे, यह लोकतंत्र की लड़ाई है, महिलाओं को आरक्षण दिया गया है ताकि उनका अधिकार बने। प्रदेश में ऐसी स्थिति बना दी गई है कि कोई महिला अपना नामांकन करने जाये तो उसे मारपीट करके नामांकन न करने दें यह तो लोकतंत्र नहीं है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...